Interesting Facts About Google in Hindi (गूगल क्या है और कैसे काम करता है?)

 इस आर्टिकल में हम जानेंगे गुगल (Google)के बारे मे रोचक जानकारी Interesting Facts About Google in Hindi के बारे में जानेंगे।


     गूगल दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सर्च इंजन ( Search Engines) है। ये सिर्फ सर्च इंजन नहीं, बल्कि अमेरिका की एक बहुत बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनी भी है जो इंटरनेट से जुड़े काम करती है।


गूगल को किसने बनाया था? History Of Google 


🔍गूगल की शुरुआत 4 सितंबर, 1998 को हुई थी।स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहे लैरी पेज (Larry Page) और सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) ने मिलकर इसकी शुरुआत की थी।


🔍इसका सीधा सा मतलब है कि ये दुनिया भर की जानकारी को सही तरीके से जमा करके सबको आसानी से मिल जाए और काम आ सके, यही चाहते हैं।


🔍गूगल का पहला ऑफिस कैलिफ़ोर्निया के मेनलो पार्क में एक गैराज था, ये गैराज यूट्यूब की पुरानी सीईओ सुसान वोज्स्की से किराए पर लिया गया था।


🔍गूगल के पहले कर्मचारी क्रेग सिल्वरस्टीन थे, जो बाद में गूगल में चीफ टेक्नॉलजी ऑफिसर बने।


🔍दुनिया भर के सर्च इंजन में इसका दबदबा है, और हर सेकंड हजारों लोग इस पर कुछ न कुछ खोजते रहते हैं।


🔍भारत में, आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप जैसे विषयों को खूब खोजा जाता है।


गूगल का इतिहास | Facts about Google


🔍गूगल सिर्फ एक सर्च इंजन नहीं है, बल्कि ये एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम (Android Operating System) , जीमेल (Gmail), यूट्यूब (Youtube), गूगल मैप्स (Google Maps), गूगल क्रोम ब्राउज़र (Google Chrome) और गूगल ड्राइव (Google Drive)जैसी कई लोकप्रिय सेवाएं भी देता है।


🔍गूगल का नाम पहले बैकरब था, जिसे बाद में बदलकर गूगल रखा गया. गूगल नाम, गूगोल से लिया गया है, जो एक बहुत बड़ी संख्या है जिसमें 100 शून्य होते हैं. यह नाम गूगल के डेटा को व्यवस्थित करने के बड़े लक्ष्य को दिखाता है।


🔍गूगल 80 से ज़्यादा भाषाओं में काम करता है, इसलिए ये दुनिया भर के लोगों के लिए आसानी से उपयोगी है।


🔍गूगल का पहला ट्वीट बाइनरी कोड में था, जिसका मतलब था "मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ" (I'm feeling lucky)। 


🔍गूगल इंडेक्स में पहले से ही 10 करोड़ जीबी से ज़्यादा डेटा है, और ये हर सेकंड लाखों पेज process कर सकता है।


🔍गूगल पर रोज लगभग साढ़े आठ अरब सर्च होते हैं! मतलब हर सेकंड में करीब 99,000 सर्च। और तो और, एक आदमी दिन में औसतन चार बार गूगल चलाता है।


🔍16 अगस्त, 2013 को गूगल बस 5 मिनट के लिए बंद हुआ था,तो उस समय पूरी दुनिया में इंटरनेट का इस्तेमाल 40% तक गिर गया था। इससे पता चलता है कि आज के समय में गूगल कितना ज़रूरी है।


🔍लगभग 15% सर्च ऐसे होते हैं जो पहले कभी गूगल पर नहीं किए गए। मतलब गूगल को हर दिन बहुत सारे नए सवाल मिलते हैं।


गूगल के बारे मे 50+ तथ्य | Google interesting facts


🔍आजकल लोग मोबाइल से ज़्यादा सर्च करते हैं, और गूगल इसमें सबसे आगे है। गूगल भी अब मोबाइल को ज़्यादा ध्यान दे रहा है। अमेरिका में गूगल पर जो ऑर्गेनिक सर्च होते हैं, उनमें से 63% मोबाइल से होते हैं।


🔍गूगल अर्थ 2001 में आया था, और आज ये धरती के 97% हिस्से को दिखा रहा है। भले ही बाकी के 3% में भी काफ़ी कुछ है, पर गूगल ने जितना कवर किया है, वो कमाल है।इतना ही नहीं, गूगल अर्थ अलग-अलग तरह के नक़्शे भी दिखाता है, जिससे आप दुनिया को और भी अच्छे से देख सकते हैं। ये सिर्फ़ भूगोल के दीवानों के लिए नहीं है, बल्कि इसे हर कोई आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।


🔍गूगल अर्थ का बढ़िया काम ये है कि ये सैटेलाइट और हवाई जहाज से ली गई फोटो को मिला देता है। इससे ये होता है कि आप बड़ी आसानी से दुनिया की मशहूर जगहों और दूर-दराज के इलाकों को कुछ ही सेकंड में देख सकते हो।


🔍गूगल का पहला एंड्रॉइड फ़ोन, टी-मोबाइल जी1 (एचटीसी ड्रीम), 2008 में आया था।


🔍गूगल में एक समय "20% टाइम" नाम की चीज़ होती थी। इसमें कर्मचारियों को अपने काम के समय का 20% अपनी पसंद के प्रोजेक्ट पर लगाने को कहा जाता था। इसी की वजह से जीमेल और गूगल न्यूज़ जैसी सेवाओं का आविष्कार हुआ।


🔍गूगल का एक अजीब डोमेन है 1e100.net, ये आपको इंटरनेट इस्तेमाल करते वक़्त दिख सकता है. 1e100 का मतलब है 1 के बाद 100 शून्य, और गूगल इसे ऐसे ही बुलाता है – ये गूगल नाम से ही आया है।


🔍जब आप गूगल पर GOOGLE सर्च करते हैं, तो 16% से ज़्यादा लोग अमरीका से होते हैं।


गूगल की कमाई कैसे होती है? | Information about Google


🔍ज़्यादातर लोगों को लगता है कि गूगल की तरक्की में बस Google Chrome का ही हाथ है। पर ऐसा नहीं है! गूगल के पास 271 से भी ज़्यादा सेवाएं हैं।


🔍Google Lens पर एक अरब से भी ज़्यादा खोजें होती हैं।


🔍Google Cloud सर्विस हर साल 8 बिलियन डॉलर से ज़्यादा कमाती है।


🔍गूगल पर सबसे ज़्यादा लोग Facebook के बारे में सर्च करते हैं।


🔍गूगल विज्ञापनों से हर साल 110 बिलियन डॉलर से भी ज़्यादा कमा लेता है।


🔍Gmail इस्तेमाल करने वालों की गिनती 1.5 अरब से ज़्यादा है।


🔍Google Photos सेवा को 1 अरब से ज़्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।


🔍2 अप्रैल, 2019 को गूगल ने Google + को इसलिए बंद कर दिया क्योंकि लोग उसमें कम इंटरेस्ट दिखा रहे थे।


🔍Google Maps को 5 अरब से ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया है।


🔍गूगल पर चीन, ईरान और उत्तर कोरिया जैसे कई देशों में पाबंदी है। इसलिए इन देशों के अपने सर्च इंजन हैं जहाँ लोग जानकारी ढूंढ सकते हैं।


🔍गूगल ने अब तक 5,000 से ज्यादा डूडल बनाए हैं! आपने ध्यान दिया होगा, गूगल अक्सर अपने लोगो (Logo )को बदलकर कुछ मजेदार चित्र लगा देता है।


🔍सन् 2000 में, गूगल ने एडवर्ड्स (Adwords )शुरू किया, जिससे विज्ञापन देने वाले लोग अपने विज्ञापन दिखा सकते थे।



                       + बोनस जानकारी +


🔍1997 में गूगल अपना सर्च इंजन Yahoo को 20 लाख डॉलर में बेचना चाहता था. पर Yahoo ने पहले मना कर दिया। बाद में, 2002 में Yahoo ने फिर से सोचा और 30 लाख डॉलर का ऑफर दिया। लेकिन गूगल ने तब मना कर दिया। आज के समय में याहू, गूगल के सामने कहीं नहीं टिकता। सोचो, अब उन्हें अपने फैसले पर कितना अफ़सोस हो रहा होगा।


🔍सबसे पहले Google ने ही ये किया था कि अपने कर्मचारियों को मुफ़्त में खाना दिया और कहा कि वो अपने कुत्ते भी ऑफ़िस ला सकते हैं। और हाँ, Google अपने ऑफ़िस के आस-पास की घास काटने के लिए मशीनों की जगह बकरियाँ किराए पर लेता है, जिससे माहौल भी अच्छा रहता है!


🔍अगर आप गूगल पर do a barrel roll सर्च करोगे, तो पूरा पेज घूम जाएगा!


🔍जो लोग कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, उनके लिए गूगल ने अपने सर्च इंजन का एक मिरर वर्ज़न गूगल मिरर (elgooG) बनाया है। इसे यूज़ करने पर सब कुछ उल्टा दिखाई देता है। यह एक मज़ेदार ब्राउज़िंग एक्सपीरियंस है और दुनिया को देखने का एक नया नज़रिया देता है।


🔍अगर तुम 466453.com पर जाओगे, तो सीधा Google के होमपेज पर पहुँच जाओगे। वजह ये है कि गूगल ने ये डोमेन नेम भी खरीद लिया है। असल में, मोबाइल के कीपैड पर Google लिखने के लिए 466453 टाइप करना होता है। मान लो, गलती से तुमने नंबर सेलेक्ट कर लिया है और तुम google लिखना चाहते हो, तो Google की जगह 4666666455533 टाइप हो जाएगा। इसीलिए गूगल ने www.466453.com भी खरीद लिया है।


🔍गूगल में askew सर्च करने पर, स्क्रीन थोड़ी सी दाईं तरफ झुक जाती है।


गूगल क्या है? | Google facts in hindi


🔍गूगल हर सेकंड लगभग 16 लाख रुपये कमा लेता है, मतलब हर सेकंड उसकी झोली में लगभग 20 हजार डॉलर गिरते हैं।


🔍गूगल पर Chixuclub लिख कर सर्च करो, तो लगेगा जैसे ऊपर से एक बड़ा सा पत्थर गिर रहा है. पत्थर गिरते ही स्क्रीन ऐसे हिलेगी जैसे सच में आसमान से कोई चीज़ गिरी हो।


🔍गूगल पर 'Dart Mission' सर्च करो, तो स्क्रीन पर एक सैटेलाइट बाएं से दाएं जाती दिखेगी. थोड़ी देर में वो गायब हो जाएगी और गूगल थोड़ा टेढ़ा हो जाएगा. फिर सब कुछ टेढ़ा-टेढ़ा दिखेगा।


🔍गूगल पर Last of Us लिख कर सर्च करो, तो एक पेज खुलेगा. उस पेज पर नीचे की तरफ एक मशरूम दिखेगा. उस मशरूम को दबाओगे तो स्क्रीन पर फंगस दिखने लगेगा. जितनी बार मशरूम को दबाओगे, फंगस उतना ही ज्यादा बढ़ता जाएगा।


🔍गूगल पर Google Gravity खोजो और I'm Feeling Lucky पर क्लिक करो. देखो, पेज के सारे आइटम ऐसे गिरेंगे जैसे ग्रेविटी उन्हें खींच रही हो! और मज़ा आयेगा अगर तुम उन्हें इधर-उधर खींचोगे।


🔍गूगल पे Google Sphere लिखो. फिर देखो, सर्च का पूरा पेज कैसे गोल-गोल घूमने लगेगा, जिसमें लिंक और फोटो सब होंगे।


🔍गूगल पर Google Underwater खोजो और पानी के अंदर तैरती मछलियों और चीजों से भरे पेज का मज़ा लो।


🔍गूगल में atari breakout खोजो, और तुम एक गेम खेल पाओगे।



निष्कर्ष:

          गूगल ने इंटरनेट को इस्तेमाल करने का तरीका ही बदल दिया। आजकल, ये हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गया है, जिससे जानकारी पाना बहुत आसान हो गया है। सीधे-सीधे कहें तो, गूगल ने डिजिटल दुनिया में जानकारी ढूंढने और लोगों को आपस में जोड़ने का तरीका बदल दिया है।



     मुझे उम्मीद है, की आपको यह लेख गूगल (Google) के बारे मे रोचक जानकारी बहुत पसंद आया होगा, और अब आप Interesting Facts About Google in Hindi यानी की गूगल कैसे काम करता है? के बारे में पूरी तरह से जान चुके होंगे।

No comments:

Featured

Interesting Facts About Google in Hindi (गूगल क्या है और कैसे काम करता है?)

  इस आर्टिकल में हम जानेंगे गुगल ( Google )के बारे मे रोचक जानकारी Interesting Facts About Google in Hindi के बारे में जानेंगे।       गूगल ...