स्पेन! ये यूरोप का एक खूबसूरत देश है। यहां सिर्फ सुंदर शहर, पुराने किले और प्यारे बीच ही नहीं हैं, बल्कि यहां की संस्कृति भी एकदम रंगीन है और त्योहार भी एकदम अलग तरीके से मनाए जाते हैं।
स्पेन देश की विविधता क्या है? History Of Spain
यहां की सड़कों पर हमेशा फ़्लैमेंको गानों की धूम मची रहती है, लोग बड़े प्यार से मिलते हैं, और हर शहर का अपना एक अलग किस्सा है।
स्पेन में मज़ा भी है, इतिहास भी है और नयापन भी है - ये सब मिलकर इसे दुनिया की सबसे शानदार जगहों में से एक बनाते हैं। हर घूमने वाला यहां आकर खुश हो जाता है!
स्पेन शब्द की उत्पत्ति रोमन शब्द Hispania से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ है खरगोशों की धरती! ऐसा इसलिए है क्योंकि उस समय यहाँ खरगोशों की भरमार थी।
स्पेन दुनिया का लगभग आधा ऑलिव ऑयल बनाता है, इसलिए इसे लिक्विड गोल्ड भी कहा जाता है ।
स्पेन में यूरोप का सबसे बड़ा टमाटर फेस्टिवल, La Tomatina भी होता है। इसमें हर साल लोग एक दूसरे पर करीब 150 टन टमाटर फेंकते हैं।
Spain Amazing Facts | स्पेन से जुड़ी रोचक बातें
Image source: Wikipedia
स्पेन में एक गांव है। यहां हर घर नीले रंग में रंगा हुआ है। इस गांव का नाम Júzcar है, और इसे Smurfs Movie के प्रचार के लिए नीले रंग से पेंट किया गया था।
स्पेनिश भाषा को पूरी दुनिया में 50 करोड़ से ज़्यादा लोग बोलते हैं।
Image source:Dreamstime.com
स्पेन के Madrid में Sobrino de Botín नाम का एक रेस्टोरेंट है जो 1725 से लगातार चल रहा है, और ये दुनिया का सबसे पुराना रेस्टोरेंट माना जाता है।
हर साल 7 करोड़ से ज़्यादा लोग स्पेन घूमने आते हैं।
स्पेन में “Las Hogueras” नाम का एक त्योहार होता है, जिसमें लोग खुशी के लिए जलती आग के ऊपर से कूदते हैं।
स्पेन में Caceres के कुछ छोटे गाँवों में बिल्लियाँ, इंसानों से ज़्यादा हैं। लोग इन्हें Cat Village भी कहते हैं।
Spain Country Information | स्पेन के बारे में दिलचस्प बातें
स्पेन में एक चर्च है, Barcelona की Sagrada Familia चर्च। इसका काम 1882 में शुरू हुआ था, और हैरानी की बात है कि 140 साल से अभी तक यह बन ही रहा है।
स्पेन में Murcia के पास दुनिया का पहला Underwater restuarant है। यहां आप बढ़िया खाना खाते-खाते Sea creatures को देख सकते हैं।
कुछ पुराने स्पेनिश घरों में सीढ़ियाँ इतनी छोटी होती थीं कि बस एक ही आदमी जा सकता था।
स्पेन में दुनिया का सबसे पुराना Lighthouse अभी भी काम कर रहा है! इसका नाम है Tower of Hercules - ये लगभग 1900 साल पुराना है!
स्पेन की सबसे ऊँची चोटी, पिको डी टाइड, टेनेरिफ़ आइलैंड पर है. समुद्र में बने आइलैंड पर ये तीसरा सबसे बड़ा ज्वालामुखी भी है।
स्पेन में 8000 से भी अधिक समुद्र तट मौजूद हैं।
स्पेन, ईरान के बाद दुनिया में केसर का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
Spain Culture Facts | स्पेन के बारे मे 25 रोचक तथ्य
पंख से बने कलम (quill pen) का आविष्कार स्पेन में 1400 साल पहले हुआ था।
स्पेन में आज भी शाही परिवार को बहुत सम्मान दिया जाता है, इसलिए अगर कोई उनका मजाक उड़ाता है तो उसे 2 साल तक की जेल हो सकती है।
+ बोनस जानकारी +
स्पेन में एक गांव है, “Vilariño de Conso”, जो A Coruña में है। वहां सिर्फ 20 लोग रहते हैं, पर मजे की बात है कि वहां 27 दारू के बार (Bars) हैं! मतलब, लोगों से ज्यादा तो बार हैं वहां।
स्पेन का राष्ट्रगान ला मार्चा रियल (शाही मार्च) इसलिए खास है क्योंकि इसके कोई बोल नहीं हैं। पहले कई बार इसके लिए गाने के बोल लिखने की कोशिश की गई, पर किसी को भी अपनाया नहीं गया। इसलिए ये दुनिया के उन कुछ राष्ट्रगानों में से एक है, जिसमें कोई शब्द नहीं हैं।
स्पेन के लोगों को फ़ोन से ज़्यादा गाड़ियाँ खरीदना पसंद हैं।
स्पेन पहले और दूसरे विश्व युद्ध में शामिल नहीं हुआ था।
निष्कर्ष:
स्पेन में इसके समुद्री तट, धूप वाला मौसम, फुटबॉल का जुनून, और दुनिया के प्राचीन शहरों में से कुछ—स्पेन को दुनिया के सबसे आकर्षक और घूमने लायक देशों में शामिल करते हैं। कुल मिलाकर, स्पेन एक विविध, जीवंत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश है जो हर किसी पर अपनी छाप छोड़ देता है।
मुझे उम्मीद है, की आपको यह लेख स्पेन देश (Kingdom Of Spain) के बारे मे रोचक जानकारी बहुत पसंद आया होगा, और अब आप Interesting Facts About Kingdom Of Spain in Hindi यानी की स्पेन देश का इतिहास क्या है? के बारे में पूरी तरह से जान चुके होंगे।


No comments: