Shocking Facts About Ancient Egypt in Hindi | प्राचीन मिस्र के रहस्य

इस आर्टिकल में हम जानेंगे प्राचीन मिस्र (Ancient Egypt)के बारे मे रोचक जानकारी Interesting Facts About Ancient Egypt in Hindi के बारे में जानेंगे।


     प्राचीन मिस्र की सभ्यता बड़ी कमाल की थी। इसने अपने रहस्य और शानदार चीजों से दुनिया को हैरान कर दिया। नील नदी के किनारे बसी ये सभ्यता हजारों साल पहले शुरू हुई थी। इसकी संस्कृति, विज्ञान, कला और इमारतें आज भी हमें प्रभावित करती हैं। पिरामिड कैसे बने, फ़राओ कौन थे, ममी कैसे बनाते थे, और उनके भगवान कौन थे—ये सब मिलकर मिस्र को इतिहास का एक दिलचस्प किस्सा बनाते हैं।

प्राचीन मिस्र की सभ्यता का परिचय History Of Ancient Egypt


👉प्राचीन मिस्र के लोगो को लगता था मरने के बाद भी जीवन है, इसलिए वो लाश को ममी बना के रखते थे ताकि आत्मा फिर से आ सके।

👉ऐसा माना जाता है कि दुनिया की सबसे पहली Organized Police प्राचीन मिस्र में थी।उनके पास प्रशिक्षित पुलिस वाले, घोड़े, कुत्ते और यहां तक कि पुलिस के लिए रजिस्टर भी थे।

👉मिस्र में औरतों को दुनिया में सबसे ज़्यादा हक मिले हुए थे। वो ज़मीन-जायदाद खरीद और बेच सकती थीं, तलाक़ ले सकती थीं, और अपना कारोबार भी चला सकती थीं। उस दौर में ऐसा कहीं और नहीं था।

👉मिस्रवासियों ने काले और लाल रंग की स्याही (Ink )बनाई। आजकल जो पेन हम इस्तेमाल करते हैं, उनकी शुरुआत यहीं से हुई थी।
👉मिस्र के लोग पिरामिडों को ऊर्जा घर मानते थे।कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि इनका आकार ऊर्जा को एक जगह जमा करता है।

👉प्राचीन मिस्र में दांत की बीमारी बहुत होती थी, क्योंकि वहां खाने में रेत मिल जाती थी जिससे दांत जल्दी खराब हो जाते थे।

👉नई रिसर्च से पता चला है कि पिरामिड को बनाने वाले पेशेवर मजदूर, इंजीनियर और कलाकार थे।

मिस्र की पहली सर्जिकल किताब | Cleopatra facts in Hindi

👉गीज़ा के विशाल पिरामिड बिलकुल ठीक तरह से बनाए गए हैं, जैसे कि ये धरती के सेंटर से जुड़े हों। Great Piramid Of Giza इतना सटीक है कि वैज्ञानिक आज भी हैरान हैं।

👉प्राचीन मिस्र में डॉक्टर अलग-अलग बीमारियों के एक्सपर्ट हुआ करते थे।जैसे आँख के डॉक्टर, पेट के डॉक्टर, दाँत के डॉक्टर – मतलब, स्पेशल डॉक्टर का आइडिया वहीं से आया था।
👉मिस्र में मिली दुनिया की पहली सर्जिकल किताब Ebers Papyrus नाम के एक कागज में 700 से ज्यादा दवाइयों के तरीके लिखे हुए मिले हैं।
👉Makeup सिर्फ़ औरतें ही नहीं, मर्द भी करते थे!काजल को वो बुरी ताकतों से बचाने वाली चीज़ मानते थे।
👉मिस्र में बिल्लियाँ बहुत खास मानी जाती थीं।उनको चोट पहुँचाना गलत काम था। लोग उन्हें अपने घरों में देवी की तरह रखते थे।

👉बिल्ली के मरने पर पूरा परिवार अपना सर मुंडवाता था।बिल्ली इतनी खास थी कि उसके गम में लोग अपनी eyebrows तक साफ कर देते थे।
👉Cleopatra मिस्र की नहीं, बल्कि ग्रीस की थीं।भले ही लोग उन्हें मिस्र का समझते हैं, पर असल में वो (Greek Macedonian) थीं।

प्राचीन मिस्र के रहस्य | Ancient Egypt facts


👉मिस्र के लोग भी टूथपेस्ट इस्तेमाल करते थे!और पता है, उनका टूथपेस्ट पुदीना, नमक और काली मिर्च से बनता था।
👉Mummy बनाने में 70 दिन लगते थे। बॉडी के अंदर के पार्ट्स निकालकर अलग-अलग जार में संभाल कर रखते थे।

👉Nile नदी उनके लिए भगवान जैसी थी,क्योंकि हर साल इसमें बाढ़ आती थी और जमीन उपजाऊ हो जाती थी। इसलिए वे इसे जीवन देने वाली मानते थे।
👉सबसे पहला कैलेंडर मिस्र में बना था।मिस्र के लोगों ने 365 दिन का कैलेंडर बनाया था - और आज भी हम लोग उसी का उपयोग करते आ रहे हैं।

मिस्र का इतिहास | Egyptian civilization secrets



👉मिस्र के लोग राजा को साक्षात भगवान मानते थे।लोगों का मानना था कि राजा का सीधा संबंध देवताओं से है।

👉प्राचीन मिस्र में 2000 से भी ज़्यादा देवी-देवता थे

👉मिस्र के लोग पहले सोने से जुड़ा एक टेस्ट करते थे।वे मंदिरों में सोते थे, ये सोचकर कि भगवान उनके सपनों में आएंगे और उनकी परेशानी का हल बताएंगे। इसे Dream Incubation कहते थे।

👉दुनिया की सबसे पहली हेयर विग इंडस्ट्री मिस्र में शुरू हुई थी।सिर्फ राजा-रानी ही नहीं, बल्कि आम लोग भी विग पहना करते थे। गर्मी में अपने असली बाल कटवाकर विग पहनना उस समय का फैशन था।

प्राचीन मिस्र की जानकारी | Mystery of pyramids


👉कब्रों और मंदिरों में कुछ गुप्त मंत्र लिखे होते थे - अगर गलत मंत्र बोल दिया, तो आप अंदर नहीं जा सकते थे। यह पुराने जमाने का पासवर्ड सिस्टम जैसा था।

👉कुछ मम्मी के दाँत देखकर लगता है कि वो मीठा खाने के बहुत शौकीन थे!दरअसल, मिस्र के लोग शहद से मीठी चीजें बनाते थे, इसलिए उनके दाँतों में कीड़े लगना आम बात थी।

👉दुनिया का पहला मजदूरों का समझौता पिरामिड में मिला!उसमें मजदूरों के नाम, काम के घंटे, और छुट्टी के दिन, सब कुछ पत्थर पर लिखा है।

👉मिस्र में लोग बीयर को दवाई की तरह देखते थे। सही में, वो इसे 'हेल्थ ड्रिंक' मानते थे और डॉक्टर भी कभी-कभी इसे इलाज में देते थे।

👉मिस्र में, प्याज को बहुत खास माना जाता था। उनका मानना था कि प्याज की परतें जीवनचक्र दिखाती हैं, इसलिए वे इसे मंदिर में भगवान को भी चढ़ाते थे।


                 + बोनस जानकारी +

👉गुलामों को शहद लगाकर अपने पास खड़ा करवाते थे ताकि मक्खियाँ उन पर बैठें, राजा पर नहीं। है न अजीब? पर ये सच है।


प्राचीन मिस्र के रोचक तथ्य | hidden secrets of Egyptian civilization

👉मिस्र में जादू-टोने और मंत्रों पर सबसे ज़्यादा किताबें लिखी गईं। इसलिए, मिस्र की सभ्यता को जादुई सभ्यता भी कहा जाता था।

👉पहला प्रेग्नेंसी टेस्ट मिस्र में हुआ था !औरत गेहूं और जौ पर पेशाब करती थी, अगर वो उग जाते तो समझो वो प्रेग्नेंट है।


निष्कर्ष:

     प्राचीन मिस्र एक गजब की सभ्यता थी, जिसने अपनी समझदारी, रहस्यों और खोजों से दुनिया को हिला दिया था। उन्होंने पिरामिड जैसे कमाल के स्ट्रक्चर बनाए, और गणित, डॉक्टरी, कैलेंडर, कला, जादू, और मरने के बाद की जिंदगी जैसी चीजों को भी नया रूप दिया।मिस्र के लोग उस दौर में सबसे आगे थे – चाहे वो ममी बनाने का तरीका हो, तारों के बारे में जानकारी हो, या उनका अलग अनुशासन।

         आज भी, हजारों साल बाद, उनके रहस्य, उनकी कला, और शानदार इमारतें दुनिया को वैसे ही चौंकाती हैं जैसे पहले चौंकाती थीं।प्राचीन मिस्र हमें बताता है कि अगर इंसान ज्ञान, सोच, और मेहनत से काम करे तो मुश्किल काम भी आसान हो सकता है।

          मुझे उम्मीद है, की आपको यह लेख प्राचीन मिस्र (Ancient Egypt) के बारे मे रोचक जानकारी बहुत पसंद आया होगा, और अब आप Interesting Facts About Ancient Egypt in Hindi यानी की प्राचीन मिस्र का इतिहास क्या है? के बारे में पूरी तरह से जान चुके होंगे।

No comments: